देश - विदेश

DKS अस्पताल घोटाला मामला : पूर्व CM रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट सर्कुलर नोटिस…लॉकर की छानबीन कर रही पुलिस

करोड़ों के घोटाले मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता की मुश्किले बढ़ती जा रही है, रायपुर पुलिस ने डॉ फरार आरोपी आरोपी डॉक्टर पुनीत गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने आज लुकआऊट सर्कुलर जारी कर दिया। इसकी पुष्टि रायपुर एसपी आरिफ शेख ने की है।

मिली जानकरी के अनुसार आज गोलबाजार पुलिस ने डीकेएस अस्पताल स्थित डॉ पुनीत गुप्ता के लॉकर रूम को टेक्नीशियन के मदद से खोला गया जहा पुलिस कोई बड़ा खुलासा नहीं हो सका |

बता दें कि डॉ पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का केस दर्ज है | डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मशीनों की खरीदी में 50 करोड़ की धांधली और भर्ती में अनियमितता का आरोप लगा हुआ है | इसके साथ ही दान में दिए भवन को 70 करोड़ में गिरवी रखने का भी आरोप है। बीते दिनों ने पुलिस ने पुनीत गुप्ता को गवाही देने के लिए पेश होने को कहा था लेकिन डॉ गुप्ता ने अपनी जगह अपने वकील को भेजा था |

Back to top button
close