बिलासपुर जिले की सात सीटों में दो पर कांग्रेस आगे, तीन पर बीजेपी और दो सीट पर जनता कांग्रेस ,देखिए रुझान लिस्ट
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जादुई आकड़ों को छूते हुए जहां 68 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है, वही बिलासपुर जिले के सातों विधानसभा सीटों में से सिर्फ दो ही सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि तीन सीट पर बीजेपी आगे है, और दो सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ आगे है |
बिलासपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडे 5215 मतों से आगे चल रहा है, शैलेश पांडेय को 28921 मत मिला है, जबकि बीजेपी प्रत्याशी मंत्री अमर अग्रवाल को 23706 मत मिला है | वहीं बृजेश साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 2475 मत मिला है |
मरवाही विधानसभा सीट पर जनता कांग्रेस से अजित जोगी 12539 मतों से आगे चल रहा है, वही बीजेपी से अर्चना पोर्ते अभी दूसरे नम्बर पर है , जबकि कांग्रेस इस सीट पर अभी तीसरे नम्बर पर है | अजित जोगी को अभी तक कुल 21644 मत प्राप्त हुए है, वही अर्चना पोर्ते को 9105 को मत मिला है |
बिल्हा विधानसभा सीट से धरम लाल कौशिक 8478 मतों से आगे चल रहे है
धरम लाल कौशिक भारतीय जनता पार्टी 23231
राजेन्द्र शुक्ला इंडियन नेशनल कांग्रेस 14365
सियाराम कौशिक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 9438
कोटा से रेणू जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को अभी तक कुल 3634 मत मिला है , वही बीजेपी के काशी राम साहू को 2463 मत मिला है, रेनू जोगी 1171 मतों से आगे चल रही है | विभोर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस 1273
बेलतरा से बीजेपी रजनीश कुमार सिंह 1262 मतों से आगे चल रहा है, रजनीश सिंह को 25001 मत मिला है, जबकि कांग्रेस राजेन्द्र साहू को 23739 मत मिला है,वहीं जनता कांग्रेस जोगी कांग्रेस से अनिल टाह को 23379 मत मिला है