देश - विदेश

लॉकडाउन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से फिर होगा लॉकडाउन, एक हफ्ते तक रहेगा लागू…..कलेक्टर को होगा लॉकडाउन लगाने का अधिकार

छत्तीसगढ़ में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए भूपेश सरकार एक बार फिर लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन 21 जुलाई के बाद लागू होगा। यह लॉकडाउन 1 हफ्ते के लिए होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री निवासी में हुई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होने के बाद लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह लॉकडाउन पूरे प्रदेश में नहीं होगा, जहां कोरोना के संक्रमण के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। सिर्फ वहीं लॉकडाउन लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन लगाने का अधिकार कलेक्टर को दिया है। कलेक्टर अपने जिले के स्थिति को देखते हुए निर्णय ले सकेंगे |

आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 से ज्यादा पहुंच गयी है, वहीं राजधानी रायपुर में भी मरीजों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गयी है।

Back to top button
close