CM भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रवक्ताओं की ली क्लास, प्रशिक्षण में बोले – लोस चुनाव में हमारे पास खोने के लिए कुछ नह, पाने के लिए है बहुत कुछ….केंद्र सरकार की नाकामी व राज्य सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुचाएंगे
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस युवा, महिलाओं और नए चेहरे को टिकट देगी | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन पाने के लिए बहुत कुछ है | पिछले चुनाव में हमारी पार्टी एक ही सीट पर सिमट गई थी, लेकिन इस बार प्रदेश के सभी 11 सीट जीतने का मौका है |
वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सकरार ने जनता से किए गए वादों को निभाने में असफल रही है | नोटबंदी और जीएसटी से लोगों को काफी परेशानी हुई है | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जीतने भी योजनाएं लागू है वे सारे योजना फ्लॉप रही है |
प्रक्षिक्षण कार्यशाला में कांग्रेस नेताओं से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम कांग्रेस सरकार की 60 दिन की उपलब्धियों को लेकर जनता के पास जाएंगे | जनता को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां और केंद्र सरकार की नाकामी को जनता के बीच जाकर बताएंगे | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी वादों को पूरा किया है, चाहे कर्ज माफी हो, जमीन वापसी हो हमने सभी वादों को पूरा किया है |