देश - विदेश

PM मोदी आज दूसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद पर शपथ…..शपथ के गवाह बनेंगे देश-विदेश के ये मेहमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरे बार देश की प्रधानमंत्री पद पर शपथ लेंगे, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नरेंद्र मोदी और उनके केबिनेट मंत्री को शपथ दिलाएंगे | शपथ ग्रहण समारोह शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित की गई है | इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए BIMSTEC देशों के प्रमुख भारत पहुंच गए हैं, कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कुल 6000 मेहमान दिल्ली पहुंच गए हैं |

वही शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किए, इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी |
ये होंगे खास मेहमान आज की इस ऐतिहासिक पल की

BIMSTEC देशों के प्रमुख होंगे शामिल

भूटान के प्रधानमंत्री Dr. Lotay Tshering
थाईलैंड के विशेष अधिकारी Mr. Grisada Boonrach
म्यांमार के राष्ट्रपति Mr. U Win Myint
श्रीलंका के राष्ट्रपति Mr. Maithripala Sirisena
चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति Mr. Sooronbay Jeenbekov
नेपाल के प्रधानमंत्री Mr. K.P. Sharma Oli
सितारों में ये होंगे शामिल
शाहरुख खान, रजनीकांत,
कंगना रनौत, संजय लीला भंसाली, करण जौहर,
राहुल द्रविड़, सायना नेहवाल
अनुपम खेर, विवेक ओबरॉय
पी. टी. ऊषा, अनिल कुंबले,
जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह,
पुलेला गोपीचंद, दीपा करमाकर
उद्योगपतियों में कौन-कौन
मुकेश अंबानी, गौतम अडानी,
रतन टाटा, अजय पिरामल
नेताओं में ये होंगे शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे परिवार समेत,
ये हैं सबसे विशेष मेहमान
बंगाल में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारजन
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए बब्लू सांतरा के परिवारजन

Back to top button
close