देश - विदेश

CM भूपेश के बुलावे पर मंत्री TS सिंहदेव दिल्ली रवाना!….दिल्ली जाने से पहले बोले सिंहदेव – हर संभाग से बनाए जाएंगे दो मंत्री, कैबिनेट में सरगुजा से 3 विधायकों को मिल सकती है जगह…दोपहर में राहुल गाँधी के साथ बैठक, देर शाम तक मंत्रिमंडल की सूची फाईनल होने की संभावना

छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल के विस्तार के लिए केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बुलावे पर दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें फोन करके दिल्ली बुलाया है | दिल्ली जाने से पहले मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोपहर को मंत्रिमंडल को लेकर राहुल गांधी के साथ मीटिंग तय हुई है | बैठक में मंत्रिमंडल की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा |

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की केबिनेट में हर संभाग से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं, साथ ही उन्होंने मंत्रीमंडल में एक महिला विधायक का शामिल होना भी तय बताया | टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग से कांग्रेस को अप्रत्याशित समर्थन मिला है, इस संभाग से तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं |  मंत्रियो के नाम फाईनल करने मंत्री टीएस सिंह देव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है | ऐसे में सभी के निगाहे आज की राहुल गांधी के साथ होने वाली मीटिंग में टिकी हुई है |

बता दें कि छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के गठन के लिए सीएम भूपेश बघेल दो दिनों से दिल्ली में है, इस दौरान उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल पुनिया, पूर्व सांसद शरद यादव, और लोकसभा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के सन्दर्भ में चर्चा की | बता दें कि मुख्यमंत्री शपथ समारोह के दिन भूपेश बघेल के साथ टीएस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया था | 13 सदस्यों वाली मंत्री परिषद् में आज दस नामों पर मुहर लगने कि संभावना है |

 

 

Back to top button
close