देश - विदेश

भूपेश सरकार के सभी मंत्री “करोड़पति”, TS सिंहदेव सबसे अमीर मंत्री…..देखिए किस मंत्री के पास कितनी संपत्ति

छत्तीसगढ़ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत मंत्री मंडल के सभी मंत्री करोड़पति है | एडीआर के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के मंत्रियो की संपत्ति साल दर साल बढ़ती गई है | वर्ष 2008 में जहा 31 फीसदी मंत्री करोड़पति थे, वहीं वर्ष 2013 में 92 फीसदी मंत्री की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई | मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति टीएस सिंहदेव के नाम घोषित है |

स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव के पास सबसे अधिक संपत्ति है, एडीआर ने उनकी संपत्ति  500.01 करोड़ घोषित की है |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास 23 करोड़ की संपत्ति घोषित की गई है |

वन मंत्री मोहम्मद अकबर और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पास 7 करोड़ रुपए की संपत्ति है |

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पास 5 करोड़ की संपत्ति है |

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के पास 2 करोड़ की संपत्ति घोषित की गई है |

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डेहरिया के पास भी 2 करोड़ रुपए की संपत्ति है |

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पास भी 7 करोड़ रुपए संपत्ति है |

आबकारी मंत्री कवासी लखमा के पास 1 करोड़ रुपए की संपत्ति है |

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के पास 1 करोड़ रुपए की संपत्ति है |

शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के पास 4 करोड़ रुपए की संपत्ति है |

पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार के पास 2 करोड़ की संपत्ति है |

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे  के पास 4 करोड़ रुपए की संपत्ति है |

Back to top button
close