देश - विदेश
TS सिंहदेव के इस गढ़ को क्या भेद पा रही है बीजेपी?…जानिए TS के गृह जिला सरगुजा में किसका पलड़ा भारी है
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के गृह जिले सरगुजा में कांग्रेस काफी पीछे चल रही है | इस सीट पर भाजपा की रेणुका सिंह निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के खेलसाय सिंह से 59000 मतों से आगे चल रही हैं। सरगुजा सीट बीजेपी के कब्जे में जाते हुए दिखाई दे रही है |
बता दें कि सरगुजा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव का साख दांव पर लगी हुई थी, मंत्री टीएस सिंह देव एक बड़े चेहरे होने के कारण कांग्रेस ने उन्हें सरगुजा के साथ ही ओडिशा के प्रभार भी दिया था | मंत्री टीएस सिंह देव ने ओडिशा के साथ ही सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों की कमान संभाले हुए थे |
सरगुजा लोकसभा सीट पर बीजेपी से रेणुका सिंह और कांग्रेस ने खेलसाय सिंह, बहुजन समाज पार्टी से माया भगत और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आशा देवी पोया मैदान में है |