देश - विदेश

रायपुर नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने एक दिन का वेतन दिया दान

नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम आयुक्त सौरभ कुमार के नेतृत्व डोनेशन ऑन व्हील को अपना एक दिन का वेतन दान दिया। अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य सहित सभी जोन आयुक्त की उपस्थिति में राशि जिलाधीश डॉ. एस. भारतीदासन को सौंपी गई। इस दान में कोरोना वारियर्स सफाई मित्रों ने भी अपना एक दिन का वेतन दान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिलाधीश डॉ. एस. भारतीदासन ने निगम टीम के इस योगदान पर आयुक्त कुमार और निगम टीम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों को धन्यवाद दिया और सराहा। डोनेशन ऑन व्हील को निगम जोन -1 ने 1 लाख, 25 हजार 828 रुपए, जोन -2 ने 179363 रुपए, जोन -3 ने 2 लाख, 1 हजार 516 रुपए, जोन -5 ने 151078 रुपए, जोन -6 ने 182102 रुपए, जोन -7 ने 1100 पैकेट अनाज, जोन -8 ने 112126 रुपए दान दिए।

Back to top button
close