राजनीति
Trending

राजेंद्र शुक्ला ने ली मंडी अध्यक्ष पद की शपथ, बोले – पूरी निष्ठा से करूंगा किसानों की सेवा….खनिज विकास निगम के अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि किसानों के लिए संघर्ष करने वाले राजेंद्र शुक्ला को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। राजेंद्र शुक्ला को मुख्यमंत्री ने एक बार फिर किसानों के हितों में काम करने का अवसर दिया है।

शुक्रवार को मंडी अध्यक्ष व नवनियुक्त सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मंडी प्रांगण में उपस्थित किसानों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवांगन ने कहा कि मुझे वो वाक्या याद है जब राजेन्द्र शुक्ला ने अविभाजित बिलासपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रहते समय मरवाही में कांग्रेस कार्यालय खुलवाने पूरे छत्तीसगढ़ में हस्तक्षेप रखने वाले शीर्ष नेता से भी टकरा गए थे।

संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा और किसानों के प्रति विशेष प्रेम रखने के कारण ही मुख्यमंत्री ने मंडी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि वर्षो से बंद पड़ी मंडी को पुनर्जीवित करने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। इससे निश्चित ही किसानों को लाभ मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि 1996 में पंच के रूप में निर्वाचित होकर राजेंद्र ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पंच से उपसरपंच ,सरपंच और फिर पत्नी को नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज कराने के बाद विधायक प्रत्याशी भी बने।

साथ ही संगठन के विभिन्न् पदों पर भी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया। जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं और अपने साथियों को मुख्यमंत्री सम्मान देने का काम कर रहे हैं। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह, महापौर रामशरण यादव ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कृषि उपज मंडी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। काय्रर्कम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने की व आभार प्रदर्शन ब्रजेश दुबे व मंडी उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप ने किया।

पूरी निष्ठा से करूंगा किसानों की सेवा

पदभार ग्रहण समारोह में कृषि उपज मंडी बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को एक अहम जम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं उनका आभार ज्ञापित करता हूं। मुख्यमंत्री और आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि किसानों के हर एक मुद्दे और समस्याओं का निराकरण के लिए दोगुनी ऊर्जा के साथ कार्य करता रहूंगा।

इनकी रही मौजूदगी

सभापति शेख नजीरुद्दीन, राजेन्द्र साहू, मंडी मुंगेली अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, जिला पंचायत सदस्य एवं कैंपा सदस्य वशिउल्ला खान, अंकित गौरहा, जागेश्वरी वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता शुक्ला, ब्लाक कांग्रेस पथरिया अध्यक्ष राजा ठाकुर, तिफरा लक्ष्मीनाथ साहू, बिल्हा गीतांजलि कौशिक, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश कौशिक, नगर पंचायत बोदरी अध्यक्ष परदेशी ध्रुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसानों की मौजूदगी रही।

Back to top button
close