देश - विदेश

बेंगलुरू पहुंचा MP का सियासी ड्रामा, विधायकों से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह को उठाकर ले गई पुलिस, भूख हड़ताल पर बैठे दिग्विजय

मध्यप्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बंगलूरू के रामदा होटल के पास बागी विधायकों से मिलने को लेकर धरने पर बैठ गए। जहां से पुलिस ने उन्हें हटाया और थाने लेकर चली गई। उन्हें बंगलूरू पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया हुआ है। जहां वे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनके साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और कांतिलाल भूरिया मौजूद हैं। वहीं कमलनाथ का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह बंगलूरू जा सकते हैं।

दिग्विजय को हिरासत में लेने को कमलनाथ ने बताया हिटलरशाही
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बंगलूरू पुलिस द्वारा हिरासत में लेने को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तानाशाही और हिटलरशाही बताया है। सिंह ने आज बंगलूरू के रामादा होटल के पास धरना दिया था। वह विधायकों से मिलने की मांग पर अड़े थे। जहां से पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया।

लालजी टंडन से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडलट
कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दोपहर 1.45 बजे मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करेगा।

बंधक विधायकों से मिलने की दी जाए इजाजत
कमलनाथ से जब पूछा गया कि क्या वह बंगलूरू के रामादा होटल में ठहरे हुए कांग्रेस विधायकों से मिलने के लिए जाएंगे तो उन्होंने कहा, यदि जरुरत पड़ती है तो मैं जरूर जाऊंगा। वहीं ट्वीट के जरिए उन्होंने कथित तौर पर बंधक बनाए गए विधायकों को रिहा करने की मांग की। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मूल्यों व अधिकारो का दमन किया जा रहा है। हमारे हिरासत में लिए गए नेताओ को शीघ्र रिहा किया जाए और बंधक विधायकों से मिलने की इजाजत दी जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस विधायक की याचिका पर सुनवाई से किया मना
कांग्रेस के विधायक मनोज चौधरी के भाई की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। याचिका में उन्होंने अपने भाई की रिहाई की मांग की थी। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई मनोज के साथ अन्य विधायकों को कर्नाटक के भाजपा और राज्य पुलिस के सदस्यों द्वारा जबरदस्ती कैद में रखा गया है।

Back to top button
close