देश - विदेश

बिलासपुर नगर निगम इंजीनियर PK पंचायती पर जानलेवा हमला…..तीन बाइक सवार युवकों ने किया लाठी-डंडों से वार….लहुलुहान हालत में अपोलो में भर्ती.

बिलासपुर नगर निगम इंजीनियर पी के पंचायती पर अज्ञात हमलावारों ने जानलेवा हमला कर दिया है | रोज की तरह वे सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले हुए थे इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया, हमले के बाद लहुलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए , इंजीनियर को बिलासपुर के अपोलो में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

घटना सुबह की बताई जा रही है, रोज की तरह पी.के पंचायती साइकिल से मार्निंग वॉक पर निकले हुए थे, इसी दौरान गौरव पथ पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। हमले के बाद लहुलुहान हालत में उन्हें वहीं गिरा छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। इधर जख्मी हालत में इंजीनियर को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया,

अभी इंजीनियर पी.के पंचायती का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है, जहा उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, वही इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button
close