देश - विदेश

टिकट दावेदारों के लिए कांग्रेस ने रखी अनोखी शर्त!…टिकट चाहिए तो फेसबुक पर 15 हजार लाइक, ट्वीटर पर 5 हजार फॉलोअर्स, व्हाट्स ऐप ग्रुप भी करना होगा मेंटेन

भारतीय जनता पार्टी को सोशल मीडिया में कड़ी टक्कर देने के लिए अब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपने सोशल मीडिया सेल को मजबूत करने का निर्णय लिया है आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के दावेदारों को कड़ी हिदायत दी गई है कि वे सोशल मीडिया में सक्रिय रहे पार्टी ने इसे अनिवार्य भी कर दिया है |
मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल ने एक नया आदेश जारी किया हैं | जिसमें कहा गया हैं कि सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वालों को ही विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जायेगा | इसके साथ ही वर्तमान विधायक, प्रदेश प्रभारी और टिकट के लिए दावेदारी करने वालो से उनके सोशल मिडिया पर उनकी सक्रियता की रिपोर्ट मांगी गई हैं | सोशल मिडिया में अपनी फोल्लोवेर्स बढाने के लिए मिडिया सेल ने 15 सितम्बर तक समय सीमा निर्धारित की हैं | और इसके साथ ही उनके फॉलोवर्स की संख्या भी तय की हैं  |
फेसबुक पर 15  और ट्विटर पर 5  हजार फॉलोवर्स का टारगेट 
मीडिया सेल विभाग ने विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वालों को सोशल मिडिया में उनके फॉलोवर्स की संख्या तय की हैं | जिसे 15 सितम्बर तक टारगेट को पूरा करनी हैं | इसके लिए दावेदारी करने वालों की फेसबुक पेज पर 15  हजार से ज्यादा लाइक होनी चाहिए और ट्विटर पर 5 हजार फॉलोवर्स का टारगेट दिया हैं | फेसबुक और ट्विटर के साथ व्हाट्सप के भी ग्रुप होनी चाहिए जिसमें बूथ लेवल के कार्यकर्ता जुड़े हो | सभी को सोशल मिडिया में सक्रिय होने का निर्देश दिया गया है |
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष थे नाराज
बताया जा रहा हैं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ अपनी सोशल मीडिया टीम के कार्य से खुश नहीं थे | पार्टी की हुए एक बैठक में भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर किया था | और सभी को सोशल  मीडिया में सक्रिय रहने का निर्देश भी दिया था | प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कहा था कि हम बीजेपी से सोशल मिडिया में कमजोर हैं | बीजेपी सोशल मीडिया में हमसे कहीं ज्यादा आगे हैं | हमे भी सोशल मीडिया में लोगों तक अपनी पहुंच बनानी हैं | इसके बाद से ही मध्यप्रदेश आईटी सेल विभाग ने फेर बदल करते हुए आईटी विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र वाजपेई को हटाकर उनकी जगह अभय तिवारी को अध्यक्ष बना दिया गया हैं |

Back to top button
close