देश - विदेश

युद्धवीर सिंह जूदेव ने सोशल मीडिया पर शेयर की विवादित पोस्ट….कहा – मुख्यमंत्री जी, घोड़ों की दौड़ में गधों को सजाकर दौड़ा रहे

सोशल मीडिया पर हमेशा विवादित पोस्ट शेयर करने के मामले में सुर्खियों में रहने वाले चंद्रपुर  पूर्व बीजेपी विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने फिर एक बार अपने फेसबुक पेज पर विवादित पोस्ट शेयर कर सुर्ख़ियों में आ गए है |

युद्धवीर सिंह जूदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जांजगीर-चाम्पा और रायगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर फेसबुक पर लिखा है कि मुख्यमंत्री जी, घोड़ों की दौड़ में आप गधों को सजा के दौड़ा रहे हैं रायगढ़ और जांजगीर लोक सभा में |

बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जांजगीर-चांपा से पूर्व पीसीसी अध्यक्ष परसराम भारद्वाज के बेटे रवि भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है, वही रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया को मैदान में उतारा है |

 

Back to top button
close