चुनावदेश - विदेश

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस का स्लोगन जारी….बदला है अपना प्रदेश, बदलेंगे अब पूरा देश”….सभी सीटों पर प्रभारी और समन्वयकों की नियुक्ति…देखिए सूची

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है | प्रदेश के सभी सीटों में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस बदला है अपना प्रदेश, बदलेंगे अब पूरा देश, इस नारे के साथ मैदान में उतरने जा रही है | आज प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया |

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई आज चुनाव प्रचार समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई | इसके साथ ही प्रदेश में स्टार प्रचारकों को लेकर सूची तैयार की गई | कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 11 सीटों में प्रभारी और समन्वयक की नियुक्ति कर दी गई है | जो लोकसभा के लिए प्रचार की जिम्मा संभालेंगे |

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां स्टार प्रचारक के रूप में पूरे प्रदेश को कवर करेंगे वही स्टार प्रचारक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी प्रचार करने के लिए छत्तीसगढ़ आ सकते है |

चुनाव अभियान समिति में पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, अरुण भद्रा और इदरीश गांधी को सदस्य बनाया गया है |

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में डॉ अजय तिर्की को सरगुजा का प्रभार दिया है, जबकि शंकर अग्रवाल को रायगढ़ का जिम्मेदारी दी गई है | वही केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जांजगीर-चांपा के प्रभारी नियुक्त किया गया है | वही बिलासपुर के जिम्मेदारी, अरुण सिंघानिया को दिया गया है |

राजनांदगांव प्रभारी मोहम्मद अकबर को बनाया गया है, वही विधायक देनेन्द्र यादव को दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है | रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे को रायपुर प्रभारी बनाया गया है | वही पारस चोपड़ा को महासमुंद प्रभारी बनाया गया है | बस्तर का प्रभारी जतीन जायसवाल को बनाया गया है, वही सलाम रिजवी को कांकेर का प्रभार दिया गया है |

वही कांग्रेस ने सफी अहमद को सरगुजा समन्वयक बनाया है, रायगढ़- शेखर त्रिपाठी, जांजगीर-चांपा- मोतीलाल देवांगन, कोरबा- डमरू रेड्डी, बिलासपुर- बैजनाथ चंद्राकर, राजनांदगांव- जितेन्द्र मुदलियार, दुर्ग- भंवर लाल जैन, रायपुर- प्रमोद चौबे, महासमुंद- अमरजीत चावला, बस्तर- मनोहर लुनिया, कांकेर- नरेश ठाकुर |

Back to top button
close