देश - विदेश

पूर्व CM रमन सिंह ने 15 साल बाद CM हाउस को कहा अलविदा, फिलहाल अपने मौलश्री विहार के बंगले में रहेंगे, कुछ दिन बाद आवंटित बंगले में होंगे शिफ्ट

प्रदेश में नए सरकार बनते ही तीन बार के मुख्यमंत्री रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सीएम हाउस खाली कर दिया है | अभी वे कुछ दिन तक रायपुर स्थित अपने मौलश्री विहार में रहेंगे | उन्हें सिविल लाइंस में सीएम हाउस के गेट नंबर-2 के सामने वाला ई-1 बंगला उन्हें आवंटित किया गया है |

बता दें कि प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह ने कल देर शाम तक सीएम हाउस को खाली कर दिया है | डॉ रमन सिंह को सिविल लाइंस में सीएम हाउस के गेट नंबर-2 के सामने वाला ई-1 बंगला पूर्व डीजीपी संत कुमार पासवान का बंगला दिया गया है | बताया जा रहा है कि अभी उस बंगले में रंग रोगन का काम चल रहा है | जिसके चलते अभी वे VIP रोड स्थित मौलश्री विहार अपने घर में रहेंगे |

बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ रमन सिंह के द्वारा अभी तक बंगले खाली नहीं किए जाने पर तंज कस्ते हुए कहा था कि विपक्ष हमसे 30 दिन का हिसाब मांग रहे है | जबकि अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 30 दिन होने के बाद भी बंगला खाली नहीं कर पा रहे है |

बेहद खास रहा सीएम के लिए बंगला
मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ रमन सिंह पिछले 15 साल से इस बंगले में रहे है | इस बंगला से रमन सिंह के कई यादे जुड़ी हुई है |

Back to top button
close