देश - विदेश

CM बनने के बाद पहली बार बिलासपुर आ रहे भूपेश बघेल, कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल, जिला व शहर कांग्रेस तैयारी में जुटा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर आ रहे है, मुख्यमंत्री के शहर आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिला व शहर कांग्रेस स्वागत की पूरी तैयारी तरह से जुट गई है |

पार्टी सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 दिसम्बर को बिलासपुर आ रहे है, जहां पर वे जिला कांग्रेस कार्यालय भवन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे | मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शहर आ रहे मुख्यमंत्री का कांग्रेस भवन में नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा | वहीं मुख्यमंत्री के बिलासपुर आगमन को लेकर कांग्रेस भवन में चहल-पहल अभी से शुरू हो गया है | जिला कांग्रेस सीएम के शहर आगमन को यादगार बनाने में जुटे हुए है |

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते कई बार बिलासपुर आ चुके है, उन्होंने हर आंदोलन में शहर कांग्रेस के साथ खड़े नजर आए है | चाहे नसबंदी कांड हो या पुलिस लाठी चार्ज, अरपा बचाओं पद यात्रा हो, चाहे कोई सा भी आंदोलन या कार्यक्रम हो मुख्यमंत्री शहर कांग्रेस के साथ हमेशा दिखाई दिए है |

Back to top button
close