देश - विदेश

CM भूपेश ने ट्वीट कर तीजन बाई को दी बधाई….कहा – ये सम्मान हम सब्बो छत्तीसगढ़वासी मन के सम्मान हे

अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्ता वयक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है | मुख्यमंत्री ने अपने ठेठ छतीसगढ़िया अंदाज में ट्वीट कर कहा है कि देश विदेश में पंडवानी को पहचान दिलाने वाली तीजन बाई को मिला यह सम्मान पूरे प्रदेश को मिली सम्मान है |

बता दें कि आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कला, शिक्षा, साहित्य, सिनेमा और क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण, और पद्मश्री सामान से नवाजा गया | इसमें छत्तीसगढ़ के लोक गायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया |

देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ तीजन बाई को बधाई देते हुए लिखा है कि

हमर अपन तीजन बाई ला आज महामहिम राष्ट्रपति हा पद्म विभूषण से सम्मानित करे हे। तीजन बाई हा पंडवानी ला देस बिदेस में पहिचान देवाइस। ओखर सम्मान हम सब्बो छत्तीसगढ़वासी मन के सम्मान हे। ये ख्याति, मान सम्मान अऊ बढ़ए, शुभकामना हे।

बता दें कि डॉ तीजन बाई देश का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्म विभूषण सम्मान पाने वाली प्रदेश से पहली छत्तीसगढ़ियां कलाकार है। कहा जाता है कि प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर ने पड़वानी करते हुए तीजन बाई को सुना और वही से तीजनबाई का जीवन बदल गया।

राष्ट्रपति ने इन्हे भी नवाजा
पद्म विभूषण

– शनिवार को पद्म पुस्कार के दूसरे चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया।

पद्म भूषण

– भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक नंबी नारायण को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

– एमडीएच कंपनी के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को राष्ट्रपति ने व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।

– राष्ट्रपति ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

– महाशय धर्मपाल गुलाटी को व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पद्मश्री

– बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

– कला-संगीत-तबला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने स्वप्न चौधरी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

– भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

– तीरंदाजी के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति ने बोम्बायला देवी लैशराम तो पद्मश्री से नवाजा।

– भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

– राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

– बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

– इस साल राष्ट्रपति ने एक चाय वाले डी प्रकाश राव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। ओडिशा के कटक के रहने वाले राव मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य- शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है।

Back to top button
close