उइके के भाजपा प्रवेश के बाद बोले CM रमन सिंह – कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे उइके, पार्टी को मिलेगी मजबूती….भूपेश ने कहा – उइके जिस दल में जाते हैं उसकी सरकार चली जाती है….TS सिंहदेव बोले – बेहद आश्चर्य की बात, पार्टी ने उइके को सब कुछ दिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम दयाल उइके के भाजपा प्रवेश ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है | राम दयाल उइके ने आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में घर वापसी की है |उइके के भाजपा प्रवेश के बाद मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि –
राम दयाल उइके कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे, उनके भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है | भविष्य में पार्टी के हिट को देखते हुए उनसे काम लिया जाएगा | उइके का भाजपा में स्वागत है |
उइके के भाजपा प्रवेश के बाद पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि
रामदयाल उइके को कांग्रेस ने बहुत मान सम्मान दिया । उनका पार्टी छोड़कर जाना अवसरवादिता की राजनीति है । लेकिन वे इस बार अवसर ठीक से पहचान नहीं पाए। वैसे भी वे जिस दल में जाते हैं उसकी सरकार चली जाती है ।
रामदयाल उइके को कांग्रेस ने बहुत मान सम्मान दिया। उनका पार्टी छोड़कर जाना अवसरवादिता की राजनीति है। लेकिन वे इस बार अवसर ठीक से पहचान नहीं पाए। वैसे भी वे जिस दल में जाते हैं उसकी सरकार चली जाती है।
— Bhupesh Baghel (@Bhupesh_Baghel) October 13, 2018
इसी तरह से नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा
राम दयाल उइके का भाजपा प्रवेश बहुत ही आश्चर्य की बात है, अब पार्टी दूसरे विकल्प पर ध्यान देगी | पार्टी ने पद प्रतिष्ठा हमेशा उन्हें बढ़कर दिया है, फिर भी यह कदम समझ से परे है |
कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि –
राम दयाल उइके जब से कांग्रेस के साथ थे, कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है | ऐसे लोगों के जाने से पार्टी को झटका नहीं बल्कि ऐसे लोग खुद झटका खाएंगे |