देश - विदेश

ब्रेकिंग : प्रदेश के SI और ASI की पदोन्नति के रास्ते खुले, जल्द होगी दोनों पदों पर पदोन्नति….हफ्ते में दो दिन पुलिस मुख्यालय में होगी विभागीय समिति की बैठक

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पदोन्नति की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के संबंध में दिए गए निर्देश के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति के रास्ते खुल गए हैं। दोनों पदों पर शीघ्र ही पदोन्नति होने जा रही है। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने पदोन्नति के लिए विभागीय समिति गठित कर दी है। आगामी बुधवार को पुलिस मुख्यालय में एसआई और शुक्रवार को एएसआई के पदों पर पदोन्नति के लिए पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री ने 06 नवम्बर 2019 को प्रमुख सचिव गृह (पुलिस) को पुलिस विभाग के सभी संवर्गों में पदोन्नति की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

Back to top button
close