देश - विदेश

दुष्कर्म मामले में BJP मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार….महिला ने लगाया था शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप

विधवा महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी बीजेपी मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी महिला से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा, शादी से मुकरने पर विधवा महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था |

बता दें कि कोरबा दीपका के भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद शर्मा पर एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया था, इसके बाद पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही थी, जिसके बाद आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर भीम रेजिमेंट और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मोर्चा खोल रखा था |

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पति का तालाब में डूबने से निधन हो गया था, इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने महिला से नजदीकी बढ़ाया, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पीड़ित विधवा महिला को घुमाने के बहाने कई जगह ले गया, आरोपी ने महिला से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा |

 

Back to top button
close