देश - विदेश

कलेक्टर अवनीश से हाथ मिलाकर बहुत खुश हुआ छत्तर सिंह बैगा….कलेक्टर ने बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने गुरूवार को विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ बोड़ला और पंडरिया विकासखंड के दुर्गम एवं वनांचल ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, राशन वितरण, खाद-बीज भंडारण तथा निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए |

वही कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजलपुर और आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर बाकी (केसमर्दा) और हेल्थ एवं वेलनेंस सेंटर पंडरीपानी का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में ओपीडी, दवा वितरण केन्द्र, प्रयोगशाला, जनरल वार्ड एवं जेचकी वार्ड का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली |

कलेक्टर से हाथ मिलाकर बहुत खुश हुआ छत्तर सिंह बैगा
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण द्वारा केसमर्दा में विस्थापित बैगा परिवारों से मिलकर समस्याएं सुनने के दौरान लगभग 85 वर्षीय छत्तर सिंह बैगा ने कलेक्टर के पहुंचकर उनसे मिलाने की इच्छा जताई, इस पर कलेक्टर ने हामी भरा और उनसे हाथ मिलाया और उनका हाल-चाल पूछा। कलेक्टर से हाथ मिलाकर छत्तर सिंह बैगा बहुत खुश हुआ और अपने गौरवन्वित महसूस किया।

पंडरीपानी में बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं
कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने पंडरीपानी में बरगद पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों से कहा कि छोटी-छोटी स्थानीय समस्याओं का समाधान सरपंच एवं सचिव के माध्यम से करायें। उन्होंने ईतवारी राम बैगा, लालजू बैगा एवं मानसिंह बैगा से बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, राशन वितरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए शुरू किए गये बिरूहीलडीह एक्सप्रेस की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने बिरूहीलडीह में आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने बरसात से पहले राशन भंडारण, स्कूलों में पाठ्य पुस्तक वितरण, स्थानीय जनप्रतिनिधयों की उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव मनाने तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिए ।

पर्यावरण प्रेमी और छह सौ अधिक वृक्ष तैयार करने वाले अवधराम से प्रभावित हुए कलेक्टर
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजलपुर में ग्राम कामाडबरी से ईलाज कराने आयें 80 वर्षीय अवध राम से चर्चा के दौरान पता चला कि ग्रामीण वृद्ध अवध राम पर्यावरण प्रेमी है और अपने उम्र में छह सौ अधिक आम, बरगद, पीपल, सगौना आदि के पेड़ लगा चुके है। इस जानकारी पर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण अवध राम से काफी प्रभावित हुए और उनके पूछा कि आपको पेड़ लगाने से क्या फायदा होता है |

वही अवध राम ने कहा कि उन्हें आत्म शांति मिलती है तथा उनके हाथ से लगाये आम को बच्चों द्वारा तोड़ते हुए देखने पर खुशी होती है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे लगाना उनकी आदत में शुमार है, वे पचराही में बड़ी संख्या में आम के पेड़ लगाये है, इसके साथ ही तालाब, गौठान, देव स्थल आदि स्थानों पर पेड़ लगाते है। पर्यावरण सुरक्षा के प्रति काफी लगाव है।

Back to top button
close