देश - विदेश

विधायक शैलेश पाण्डेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी….सोनिया गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने कल जाएंगे रायबरेली

बिलासपुर लोकसभा सीट पर अहम् जिम्मेदारी संभालने के बाद बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, शैलेश पांडेय कल गुरुवार को सोनिया गांधी के पक्ष में प्रचार करने रायबरेली जाएंगे |

पार्टी सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को उत्तरप्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लोकसभा सीट रायबरेली में चुनाव प्रचार करने की बड़ी जिम्मेदारी दी है |

बताया जा रहा है कि विधायक शैलेश पांडेय कल गुरुवार को उत्तरप्रदेश रायबरेली के लिए रवाना होंगे, जहा पर वे पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे |

Back to top button
close