देश - विदेश

कल छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी….राजधानी में यूनिवर्सल हेल्थ सेमिनार में होंगे शामिल…..स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से करेंगे चर्चा

आचार संहिता लगने के बाद पहली बार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आएंगे | वे राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम पर स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे | इसके बाद वे चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए ओडिशा के बरगढ़ रवाना हो जाएंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी कल 15 मार्च शुक्रवार को ओडिशा के बरगढ़ में चुनावी सभा में शामिल होंगे | बरगढ़ जाते समय राहुल गांधी सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे | इसके बाद वे सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक रायपुर के एक होटल में आयोजित स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां पर राहुल गांधी स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से प्रदेश सरकार की यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम पर भी चर्चा करेंगे |

वही बिथाक में शामिल होंगे के बाद राहलु गांधी और मंत्री टीएस सिंह देव ओडिशा के लिए रवाना होंगे | ओडिशा में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के बाद राहुल गांधी और टीएस सिंह देव दोपहर 3.15 बजे वापस रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे फिर यहां से वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे |

वही प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया कल दोपहर 2 बजे नियमित विमानसेवा से राजधानी रायपुर पहुंचेंगे । प्रदेश प्रभारी माना विमानतल पर कांग्रेसजनों से संक्षिप्त मेल-मुलाकात के बाद वे एक सामाजिक संस्था के स्वास्थ्य का अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे।

Back to top button
close