देश - विदेश

पहली बार इंग्लैंड के दोनों सदनों को सम्बोधित करेंगे छत्तीसगढ़ के कोई मुख्यमंत्री….ब्रिटिश संसद में CM भूपेश का होगा सम्मान

ब्रिटिश संसद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान किया जाएगा | यह पहला मौका होगा जब ब्रिटिश संसद में छत्तीसगढ़ के किसी मुख्यमंत्री को पहली बार सम्मानित किया जाएगा | मुख्यमंत्री भूपेश को यह सम्मान टाटा संयंत्र द्वारा आदिवासियों की अधिग्रहित की गई जमीन को वापस लौटने को लेकर उनके अभूतपूर्व फैसले के लिए किया जाएगा | 19 मई को ब्रिटिश संसद हाउस और हाउस ऑफ लाॅर्डस में मुख्यमंत्री को सम्मानित किया जाएगा |

बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टाटा संयंत्र द्वारा किसान आदिवासियों की अधिग्रहित की गई जमीन को वापस किया था | भूपेश सरकार द्वारा आदिवासियों की जमीन वापस किए जाने फैसले को यूरोप मीडिया ने जमकर सराहना की थी |

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ब्रिटिश संसद हाउस और हाउस ऑफ लाॅर्डस दोनों सदनों में नरवा, घुरुवा, गरुवा, बारी कांसेप्ट को सदन को सम्बोधित करेंगे |

Back to top button
close