देश - विदेश

स्वास्थ्य मंत्री TS सिंह देव की पहल से बिलासपुर CIMS में लगेगी एडवांस सिटी स्कैन और एम.आर.आई. मशीन….जांच के लिए मरीजों को जाना नहीं पड़ेगा बाहर

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल से सिम्स में मरीजों को जल्द ही एडवांस सिटी स्कैन और एम.आर.आई. मशीनों से जांच की सुविधा मिलेगी । इन दोनों मशीनों के लिए एस.ई.सी.एल. ने सी.एस.आर. मद से 21 करोड़ रूपए मंजूर किए हैं।

सी.एस.आर. मद से मिलने वाली इस राशि से सिम्स में 125 स्लाइस क्षमता की एडवांस सिटी स्कैन मशीन और तीन टेसला क्षमता की एम.आर.आई. मशीन स्थापित की जाएगी। अस्पताल में इन दोनों मशीनों के लगने के बाद मरीजों को सिटी स्कैन और एम.आर.आई. जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

बिलासपुर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी भी अध्ययन और जांच के लिए इन मशीनों का उपयोग कर सकेंगे। सिम्स में लंबे समय से इन दोनों मशीनों की जरूरत महसूस की जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्री की पहल से अब शीघ्र ही वहां यह दोनों मशीनें लग जाएंगी।

Back to top button
close