देश - विदेश

राज्य सरकार की देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी….बदले गए 10 IAS अफसरों के प्रभार…निहारिका बारिक को हटाकर एम गीता को पर्यटन विभाग सचिव की दी जिम्मेदारी….हिमशिखर गुप्ता संभालेंगी शिक्षा अभियान…..देखिए सूची

राज्य शासन ने देर रात आदेश जारी करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों के तबादला करते हुए उनके प्रभार में बदलाव किए है | सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ डॉ कमलप्रीत सिंह द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के अनुसार आईएएस निहारिका बारिक को हटाकर उनके जगह 1997 बैच की IAS एम गीता को महिला बाल विकास विभाग के साथ-साथ पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है।

वही आईएएस अंबलगन पी प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ मर्यादित को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ स्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है |
.
आईएएस निहारिका बारिक अब सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की सचिव होंगी। उनसे राज्य सरकार ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का सचिव की जिम्मेदारी वापस लिए है | इसके साथ ही शिक्षा अभियान का संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी हिमशिखर गुप्ता को दी गई है |

Back to top button
close