देश - विदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार दिखा ऐसा नजारा…. CM भूपेश बघेल के सामने दिखे प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री…. विपक्ष की भूमिका में डॉ रमन सिंह और अजीत जोगी विधानसभा में हुए उपस्थित

छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांचवा सत्र आज से शुरू हो गई, इस दौरान सदन में ऐसे कई तस्वीर पहली बार देखने को मिली है, जहां विधानसभा में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली, वही प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी और डॉ रमन सिंह विपक्ष के भूमिका में नजर आए | जबकि पूर्व विधानसभा सभा अध्यक्ष रहे धरम लाल कौशिक नेताप्रतिपक्ष के पद के लिए शपथ ली |

बता दें कि आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांचवा और कांग्रेस सरकार का पहला विधानसभा सत्र शुरू हो गया है, आठ दिन तक चलने वाली इस सत्र में कुल 6 बैठके होंगी | सदन में जहां कांग्रेस के 68 विधायक होंगे, वही विपक्ष के 22 विधायक नजर आएंगे, जिनमें से 15 बीजेपी के और 7 जोगी कांग्रेस के विधायक नजर आएंगे | इसके साथ ही इस बार विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी और डॉ रमन सिंह नजर आएंगे |

छत्तीसगढ़ नए राज्य बनने के बाद जहां पहली बार कांग्रेस से मुख्यमंत्री बने अजित जोगी इस बार कांग्रेस से अलग होकर एक नयी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ बनाकर बसपा से गठबंधन कर प्रदेश में चुनाव लड़ा था | जोगी कांग्रेस से 7 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे है |

वही 15 साल से मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह की पार्टी बीजेपी 15 विधायकों के साथ नजर आएंगे | इसके साथ ही मुख्यमंत्री के साथ तीन केबिनेट मंत्री नजर आएंगे, वही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक नेताप्रतिपक्ष के भूमिका में नजर आएंगे |

Back to top button
close