देश - विदेश

वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने दिलाई शपथ….विधानसभा अध्यक्ष के लिए डॉ. चरण दास महंत ने दाखिल किया नामांकन, रमन सिंह, रेणू जोगी, धर्मजीत सिंह बने प्रस्तावक

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आज गुरूवार की सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक डॉ रामपुकार सिंह को प्रोटेम स्पीकर का शपथ दिलाई | वही पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरण दास महंत ने भी आज विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया |

बता दे कि कल से छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांचवा शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है, सत्र शुरू होने से पहले आज गुरूवार को सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को प्रोटेम स्पीकर का शपथ दिलाई | प्रोटेम स्पीकर कल प्रदेश के सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे | रामपुकार सिंह को राजनीती के लम्बी अनुभव होने के साथ ही वे 8 के विधायक है | अभी वे वर्तमान में जशपुर जिले के पत्थलगाँव के विधायक | इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित मंत्रिमडंल के सदस्य मौजूद थे |

वही विधानसभा अध्यक्ष के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सक्ति विधायक डॉ चरण दास महंत ने अपना नामांकन दाखिल किया, बता दें कि चरणदास महंत का प्रस्तावक जोगी कांग्रेस नेता लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह और डॉ रेनू जोगी बने, वहीं भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रस्तावक और नारायण सिंह चंदेल समर्थक बने, जबकि कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल से ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, रविंद्र चौबे, शिव डहरिया प्रस्तावक बने |

बता दें कि डॉ चरणदास महंत मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक थे, पूर्व केंद्रीय मंत्री होने के साथ ही वे प्रदेश के पूर्व मंत्री भी रह  चुके है, इसके साथ ही चरणदास महंत कोरबा सांसद भी रहे है, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कमान भी संभाल चुके है | वे लम्बे समय से छत्तीसगढ़ के राजनीति में है |

 

Back to top button
close