देश - विदेश

कवि सुरेंद्र दुबे ने थामा भाजपा का दामन!….भाजपाध्यक्ष अमित शाह ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे आज डोंगरगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया | डॉ दुबे का बेमेतरा या दुर्ग से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे है |

देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कवि डॉ सुरेंद्र दुबे आज डोंगरगढ़ में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष बीजेपी में शामिल हुए | डॉ दुबे को बेमेतरा या दुर्ग से बीजेपी विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है | डॉ दुबे का पिछले कई दिनों से बीजेपी में शामिल होने के अटकले लगाए जा रहे थे | डॉ सुरेंद्र दुबे राजभाषा आयोग के सचिव थे, जिनका कार्यकाल अब पुरा हो चुका है | इसलिए भाजपा उन्हें चुनाव मैदान में उतार सकती है |

पद्मश्री सम्मान से है सम्मनित

पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय व प्रसिद्ध कवि है |दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को बेमेतरा में हुआ था | डॉ दुबे एक आयुर्वेदिक चिकित्सक होने के साथ ही प्रदेश के लोकप्रिय और प्रसिद्ध कवि है |डॉ दुबे ने प्रदेश के साथ साथ देश विदेशों में कई मंचों पर प्रस्तुति दे चुके है | इसके साथ ही रेडियो टीवी पर उनके कविता का प्रसारण हो चुका है | कई अख़बारों में व्यंग और कविता प्रकाशित हो चुका है | डॉ दुबे को भारत सरकार द्वारा 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पदमश्री से सम्मानित किया गया था | और 2008 में उन्हें काका हाथरसी पुरस्कार भी प्रपात है|

Back to top button
close