राजनीति

बड़ी खबर : कांग्रेस आलाकमान का बड़ा फैसला! छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को दिया फ्री-हैंड….मंत्रियों के विभागों में बदलाव के लिए CM पर नहीं होगा दबाव, बड़े बदलाव और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अब ले सकेंगे निर्णय

लोकसभा में करारी हार के बाद अब कांग्रेस आलाकमान पार्टी के नीति सिद्धांतों में परिवर्तन के मूड में नजर आ रही है | पिछले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात के बाद अब कांग्रेस आलाकमान ने अपने मुख्यमंत्रियों को फ्री हैंड कर दिया है | कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अब मंत्रियों के विभागों में बदलाव से लेकर बड़े फैसले और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर खुद निर्णय ले सकेंगे | आलाकमान के इस फैसले के बाद अब कांग्रेस शासित राज्यों के कांग्रेस में परिवर्तन नजर आ सकती है |

बता दें लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी लगातार कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री राहुल गाँधी से मुलाकात करके आगे की रणनीति को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं | इन प्रदेशों में पीसीसी चीफ, मंत्री से लेकर राजनितिक नियुक्तियों का मामला अटका हुआ है | ऐसे में इन पदों पर जल्द नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री कांग्रेस आलाकमान से मिलकर दिशा निर्देश चाह रहे थे |

मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज कांग्रेस आलाकामन की एक बैठक हुई, जिसमें इन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फ्री हैण्ड करने का निर्णय लिया गया है | बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों को मुख्यमंत्रियों के अनुसार चलने देने का निर्णय लेते हुए बेहतर परिणाम की आशा की गई है | इस बैठक में कांग्रेस आलाकमान के सदस्यों के साथ साथ इन राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी उपस्थिति रहे |  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक में तीनों मुख्यमंत्रियों पर कोई दबाव नहीं होने की बात कही गई है, तीनों मुख्यमंत्री अपने हिसाब से मंत्री मंडल में फेरबदल और विभागों में भी फेर-बदल  के साथ राजनीतिक नियुक्तियां कर सकते हैं | अब इन निर्णयों पर मुहर लगाने से पहले दिल्ली के तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा |

Back to top button
close