राजनीति

मंत्री TS सिंहदेव का बड़ा बयान, बोले – निगम-मंडलों के 100 पदों के लिए 1500 से भी अधिक आवेदन, हर ब्लॉक से 5-5 आवेदन….इन पदों पर नियुक्ति करना बेहद चुनौतीपूर्ण

निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में नजर आ रही है | स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि निगम मंडल अध्यक्ष की सौ पदों के लिए 1500 नेताओं कार्यकर्ताओं का आवेदन आया है | हर ब्लॉक से पांच पांच आवेदन देखने को मिल रहा है, ऐसे में पार्टी तालमेल बैठाते हुए निगम मंडलों की अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी | पार्टी को मैनेजमेंट दिखाते हुए इन पदों पर नियुक्ति करना है |

बता दें के सरकार बनने के 6 माह बाद भी अभी तक भूपेश सरकार ने निगम मंडलों की अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं किया गया है , लोकसभा चुनाव के बाद इन पदों में नियुक्ति को लेकर कयास लगाया जा रहा था, लेकिन अभी भी नियुक्ति पेंडिंग हैं |

वही पिछले दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर आये प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा था कि निगम मंडलो की नियुक्ति पार्टी के सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा, जो पार्टी के के लिए बरसो से मेहनत कर रहे है, उन्हें उनके मेहनत का फल मिलेगा |

वही सरकार बनने के 6 माह बाद भी अभी तक मंत्रिमंडल में एक मंत्री का पद रिक्त है, बताया जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द ही कर सकती है |

 

Back to top button
close