देश - विदेश

CM भूपेश ने अमोरा में लगाई चौपाल….लोगों की समस्याओं का किया समाधान….प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के अमोरा गांव में पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना, वही मुख्यमंत्री ने अमोरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औ धान खरीदी केंद्र खोलने की भी घोषणा की।

बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के अमोरा गांव पहुंचे हुए थे, जहा पर उन्होंने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। वही मुख्यमंत्री ने अमोरा में नवनिर्मित गोठान का अवलोकन किया और ग्रामीणों के साथ पौधारोपण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों की सरकार है।

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में आज शाम 4.10 बजे बहतराई स्टेडियम में 9वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उद्घाटन करेंगेे। वहां से मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे प्रस्थान करेंगे और 5.20 बजे सी.आई.एम.एस. ऑडिटोरियम पहुंचेंगे जहां पर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शािमल होंगे। उसके पश्चात श्री बघेल शाम 6.00 से 7.00 बजे तक बिलासपुर शहर में स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कबीर जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात्  बघेल शाम 7.00 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Back to top button
close