चुनाव

नामांकन रैली के बहाने कांग्रेस करेगी आज शक्ति प्रदर्शन….सीएम भूपेश, मंत्री सिंहदेव, चौबे व डहरिया, के मौजूदगी में अटल श्रीवास्तव दाखिल करेंगे नामांकन

प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट बिलासपुर में आज मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के मंत्रियों का जमावड़ा रहेगा | बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ,नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ,वरिष्ठ विधायक अमरजीत भगत और पूर्व सांसद करुणा शुक्ला शामिल होंगे और लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे ।

लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से दोपहर 1.00 बजे रैली निकलेगी जो मुख्य मार्ग होते हुए नेहरू चौक तक जाएगी जहां से प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव,सहित प्रमुख नेता कलेक्टर परिसर पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे |

नामांकन रैली में नगर विधायक शैलेश पांडेय,तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन,ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,अजय यादव ने सभी विधान सभाक्षेत्र के समस्त कांग्रेस जन , विधायक प्रत्याशी,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,प्रदेश पदाधिकारी,ज़िला कार्यकारिणी ,शहर कार्यकारिणी ,ब्लाक कार्यकारिणी,निर्वाचित जन प्रतिनिधि,पार्षद,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,सेवा दल,किसान कांग्रेस,एस सी प्रकोष्ठ,व्यापार प्रकोष्ठ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ,राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ मौजूद रहेंगे। इसके लिए विधायक शैलेश पांडेय रश्मि आशीष सिंह ,विजय केशरवानी ज़िला अध्यक्ष,नरेंद्र बोलर शहर अध्यक्ष,शेख नजीरुद्दीन नेता प्रतिपक्ष,ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,अजय यादव मौजूद रहेंगे |

Back to top button
close