चुनाव

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में डाले जाएंगे वोट….जानिए किन-किन लोकसभा सीट में कब डाले जाएंगे वोट….23 मई को होगी मतगणना

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश के 11 सीटों में 3 चरणों में चुनाव होगी |

प्रथम चरण में 01 लोकसभा क्षेत्र (लोकसभा क्षेत्र बस्तर) में तथा द्वितीय चरण में 03 (लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव एवं महासमुंद) एवं तृतीय चरण में 07 (लोकसभा क्षेत्र रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जॉजगीर-चाम्पा, दुर्ग एवं सरगुजा) लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कराएं जाएंगे।

छत्तीसगढ़ मुख्य चुनाव आयुक्त सुब्रत साहू ने बताया कि प्रदेश में कुल 1,89,16,285 मतदाता है, जिनमें 94,77,113 पुरूष व 94,38,463 महिला मतदाता है। इनमें से तृतीय लिंग 709 है। प्रदेश में कुल 15,758 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं।

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कुल मतदाता की संख्या 1,76,64,520 थी।

पहला चरण – 11 अप्रैल – 1 सीट – बस्तर
दूसरा चरण – 18 अप्रैल – 3 सीट- कांकेर,महासमुंद और राजनादगांव में होगा मतदान
तीसरा चरण – 23 अप्रैल – 7 सीट- रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर , रायगढ़,कोरबा,दुर्ग और सरगुजा

चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 23,727 मतदान केन्द्र है। जिनमें 19,284 ग्रामीण क्षेत्र में व 4,443 शहरी क्षेत्र में है। वर्ष 2014 के लोकसभा निर्वाचन में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 21,424 थी। वही इनमें से 5,625 क्रिटिकल मतदान केन्द्र है।

Back to top button
close