चुनाव

CM रमन सिंह समेत दिग्गज मंत्रियों के संपत्ति में 5 साल में बेतहाशा वृद्धि!….संपत्ति वृद्धि के मामले में मंत्री अमर अग्रवाल पहले नम्बर पर, संपत्ति में 840 फीसदी का इजाफा, देखिए किस मंत्री के संपत्ति में कितना हुआ इजाफा

महेंद्र सिंह. पिछले पांच साल में सत्ता में काबिज बीजेपी के मंत्रियों के संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है | एडीआर और इलेक्शन वॉच ने अपने वेबसाइट में पुन: चुनाव लड़ने वाले मंत्रियों और विधायकों की वर्ष 2013- 2018 की सम्पतियों की वृद्धि और कमी की रिपोर्ट जारी की है |  एडीआर द्वारा जारी संपत्ति विवरण के अनुसार कई मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति में कई गुना वृद्धि हुई है, राज्य इलेक्शन वॉच और एडीआर ने प्रदेश के पुनः चुनाव लड़ने वाले मंत्रियों की संपत्ति का रिपोर्ट जारी किया है |


एडीआर द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल की संपत्ति में सबसे अधिक 21 करोड़ से अधिक तक वृद्धि हुई, जो संपत्ति में 840 फीसदी इजाफा है, मंत्री अमर अग्रवाल की सम्पति साल 2013 में दो करोड़ 53 लाख 79 हजार चार सौ रूपए था, जो साल 2018 तक बढ़कर 23 करोड़ 25 लाख 30 हजार सात सौ रूपए तक बढ़ी है | पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मंत्रियों और विधायकों में मंत्री अमर अग्रवाल की संपत्ति बढ़ी है |

वही खेल और श्रम मंत्री बैकुंठपुर विधायक भैया लाल रजवाड़े की संपत्ति में भी 254 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, भैयालाल रजवाड़े की संपत्ति एक करोड़ से अधिक तक की संपत्ति में वृद्धि हुई है, वर्ष 2013 में भैयालाल रजवाड़े की संपत्ति 62 लाख 98 हजार चार सौ रूपए था, वही वर्ष 2018 तक बढ़कर दो करोड़ 22 लाख 16 हजार दो सौ रूपए तक बढ़ी है | यानि की इन पांच सालों में भैयालाल रजवाड़े की संपत्ति 254 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है |

छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल की संपत्ति में सात करोड़ से अधिक संपत्ति की वृद्धि हुई है, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की संपत्ति वर्ष 2013 में तीन करोड़ पांच लाख 59 हजार था, जो वर्ष 2018 तक बढ़कर दस करोड़ चौदह लाख 26 हजार तक बढ़ी है | यानि की पिछले पांच साल में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सम्पति 232 प्रतिशत की वृद्धि हुई है |

वही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कुरुद विधायक अजय चंद्राकर की संपत्ति में भी काफी वृद्धि हुई है, पिछले पांच साल में अजय चंद्राकर की संपत्ति पांच करोड़ से अधिक वृद्धि हुई है, वर्ष 2013 में अजय चंद्राकर के पास आठ करोड़ सत्रह लाख 49 हजार चार सौ छः रूपए था, यह संपत्ति पिछले पांच साल में बढ़कर 13 करोड़ 74 लाख 17 हजार चार सौ रूपए तक की वृद्धि हुई है, यानि की 68 प्रतिशत सम्पति की वृद्धि हुई है |

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार रमन सिंह की संपत्ति पांच साल में 91 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, यानि की पांच करोड़ रूपए से अधिक तक की संपत्ति वृद्धि हुई है, वर्ष 2013 में डॉ रमन सिंह की संपत्ति 5 करोड़ 61 लाख 64 हजार चार सौ 96 थी, जबकि पिछले पांच वर्ष में बढ़कर उनकी संपत्ति 10 करोड़ 72 लाख 34 हजार दो सौ 26 रूपए बढ़ गई है |

भिलाई नगर विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय का संपत्ति पिछले पांच सालों में 64 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, साल 2013 में जहां प्रेम प्रकाश पांडेय की सम्पति 4 करोड़ 25 लाख नौव सौ रूपए था, वही 2018 तक उनकी संपत्ति बढ़कर छह करोड़ 96 लाख 18 हजार सात सौ रूपए बढ़ गई है, यानि की मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय का सम्पति पिछले पांच सालों में दो सौ करोड़ रूपए संपत्ति तक वृद्धि हुई है |

छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री नारायणपुर विधायक केदार कश्यप की संपत्ति पिछले पांच साल में 76 प्रतिशत यानि एक करोड़ से अधिक संपत्ति की वृद्धि हुई है, साल 2013 में केदार कश्यप की सम्पति एक करोड़ 96 लाख 43 हजार एक सौ पचास तक संपत्ति थी, वही 2018 तक मंत्री केदार कश्यप का संपत्ति तीन करोड़ 45 लाख 37 हजार 9 सौ रूपए तक बढ़ गई है |

छत्तीसगढ़ खाद्य मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले की संपत्ति पिछले पांच सालों में दो करोड़ रूपए से अधिक संपत्ति की वृद्धि हुई है, पुन्नू लाल मोहले द्वारा एडीआर को दी गई जानकारी के अनुसार मंत्री मोहले का संपत्ति साल 2013 में तीन करोड़ 20 लाख 22 हजार छह सौ रूपए था, वही साल 2018 में बढ़कर पांच करोड़ 50 लाख 88 हजार सात सौ रूपए यानि 72 प्रतिशत तक संपत्ति में वृद्धि हुई है |

वही प्रदेश के वन मंत्री बीजापुर विधायक महेश गागड़ा की संपत्ति भी पिछले पांच साल में 165 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, साल 2013 में मंत्री महेश गागड़ा की संपत्ति तीन करोड़ 20 लाख बाईस हजार छह सौ रूपए थी, वही दो करोड़ से अधिक संपत्ति बढ़ते हुए 2018 में तीन करोड़ 30 लाख 47 हजार तक की वृद्धि हुई है |

छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत द्वारा एडीआर को दी गई जानकारी के अनुसार पिछले पांच साल में मंत्री राजेश मूणत की सम्पति एक करोड़ से अधिक तक बढ़ी है, साल 2013 में जहां उनकी सम्पति तीन करोड़ दस लाख 84 हजार पांच सौ रूपए था, वही 2018 तक उनके सम्पति बढ़कर 4 करोड़ 35 लाख 60 हजार 9 सौ रुपय बढ़ गई है | यानि की पांच साल में मंत्री राजेश मूणत की सम्पति 40 प्रतिशत तक बढ़ी है |

 

Back to top button
close