न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CM भूपेश ने की जिम ट्रेनर विक्रांत की आर्थिक मदद, सड़क हादसे में हुआ है घायल

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में सड़क दुर्घटना में घायल जिम ट्रेनर विक्रांत प्रकाश के इलाज के लिए 1 लाख 8 हजार 250 रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की है। इससे अब घायल विक्रांत प्रकाश का पूर्ण उपचार हो सकेगा। श्री बघेल ने यह राशि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत प्रदान की है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर सरकंडा निवासी जिम ट्रेनर विक्रांत प्रकाश 19 मार्च को नूतन चौक पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसका इलाज बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल घायल विक्रांत के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जिम ट्रेनर विक्रांत प्रकाश के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत नियमों को शिथिल करते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल विक्रांत प्रकाश के इलाज के लिए आगे आने वाले सामाजिक संस्थानों को भी धन्यवाद दिया है।

IPS ट्रांसफर ब्रेकिंग : 21 जिलों के SP बदले गए, पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का तबादला....प्रशांत अग्रवाल दुर्ग तो दीपक झा बिलासपुर एसपी बनाये गए, देखिए पूरी सूची…
READ
Advertisement
Back to top button