न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : CM भूपेश बघेल ने सभी रेंज के नए IG और DIG की ली बैठक, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं, एक दिन पहले कई रेंज के आईजी बदलने के बाद आज सुबह अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

Advertisement

सीएम बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने पुराने गुंडों बदमाशों, चाकुबाजो, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई को तेज़ करने को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं |  पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था सख्त करने निर्देशित किया गया है ा

कैबिनेट ब्रेकिंग : कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी हलचल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल निशंक की हुई छुट्टी, गंगवार-देबोश्री का भी इस्तीफा
READ
Advertisement
Back to top button