देश - विदेश

जवानों को गुमराह कर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल

नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी की चपेट में आने से एक सहायक आरक्षक घायल हो गए है, उपचार के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया जा रहा है कि सहायक आरक्षक अब खतरे से बाहर है |

मिली जानकरी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आईईडी बिछाया हुआ था, जिसके चपेट में आने से सहायक आरक्षक रैनू भास्कर घायल हो गए | उन्हें ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है | जहा उसका ईलाज चल रहा है |

इस घटना की पुष्टि करते हुए एसपी अभिषेक पल्ल्व ने बताया कि जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी, इसी दौरान टीम का का एक जवान रैनु भास्कर आईईडी की चपेट में आ गया, अभी उनका इलाज चल रहा है, सहायक आरक्षक अभी खतरे से बाहर है |

Back to top button
close