देश - विदेश

ब्रेकिंग : रायपुर, बिलासपुर अब भी रेड जोन में, प्रदेशभर में 144 कंटेनमेंट जोन घोषित, रेड और ऑरेंज जोन में रखे गए विकासखंडों के सूची जारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर अब भी रेड जोन में है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इस लिस्ट को जारी किया गया है। प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर और प्रति एक लाख की जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की कैटेगरी में उन्हें बांटा गया है। इस सूची में जिन जिलों का नाम नहीं है वह सभी ग्रीन जोन में होंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 जून की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया है। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है। प्रदेश में 8 जून की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 144 है। रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन तथा कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र इस प्रकार हैं।

Back to top button
close