देश - विदेश

34 नये कोरोना पॉजीटिव : छत्तीसगढ़ में आज 34 नये कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या 456…..देखिये किस जिले में कितने कोरोना केस

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | प्रदेश में आज फिर 36 नए मरीजों की पहचान की गई है। बुधवार को प्रदेश में 36 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें बलौदाबाजार से 22, कोरिया से 8, एसएलआर लैब से 2, बलरामपुर, कवर्धा, मुंगेली व बिलासपुर से 1-1 मरीज मिले हैं |

इसके साथ ही प्रदेश में एक ही दिन में 40 मरीज स्वस्थ हुए हैं, इसमें मुंगेली से 17, कांकेर से 6, जांजगीर से 2, अंबिकापुर 3, कोरिया 2, बिलासपुर 4 और रायगढ़ से 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं | जांच के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, अब वे 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे |

प्रदेश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 456 हो गई है, वहीं स्वस्थ होने के बाद 170 लोगों को डिस्चार्ज कर दिए गए हैं |

Back to top button
close