देश - विदेश

9 नये कोरोना पॉजीटिव : छत्तीसगढ़ में आज 9 नये कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या 427…..देखिये किस जिले में कितने कोरोना केस

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | प्रदेश में आज फिर 9 नए मरीजों की पहचान की गई है। नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 427 हो गई है |

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर बताया कि आज कुल 9 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 9 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 427 है।

जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाए गए दोनों मरीज हाल ही में दूसरे राज्यों से लौटे थे।। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है |

Back to top button
close