देश - विदेश

पिता के अंमित दर्शन के लिए मुंबई जाएंगी रिद्धिमा कपूर, दिल्ली पुलिस ने जारी किया मूवमेंट पास….लॉकडाउन में कार से करेंगी 1400 किमी का सफर

2 साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया. मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली, अंतिम वक्त में उनके साथ पत्नी नीतू, बेटे रणवीर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा |

ऋषि कपूर आज ही पंचतत्व में विलिन हो जाएंगे. फिलहाल, ऋषि कपूर का शव अस्पताल में ही है. अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ऋषि कपूर का आज मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा |

बेटी रिद्धिमा को जारी किया गया पास
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दिया है. रिद्धिमा को मुंबई जाने के लिए दिल्ली पुलिस ने परमिशन दे दी है. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं. दिल्ली पुलिस ने उनको मुंबई जाने का मूवमेंट पास जारी कर दिया है. सुबह 10.30 बजे 5 लोगों के लिए पास जारी किया गया है |

परिवार ने जारी किया संदेश
ऋषि कपूर के निधन पर कपूर फैमिली की ओर से एक संदेश जारी किया गया. इसमें कहा गया, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे निधन हो गया. अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने (ऋषि कपूर) अंतिम वक्त तक मनोरंजन किया. वह जिंदादिल बने रहे |

Back to top button
close