देश - विदेश

ब्रेकिंग : इलेक्शन मोड में आई कांग्रेस, निकाय चुनाव के लिए अभियान समिति व घोषणा पत्र कमेटी घोषित…CM भूपेश बघेल, पीएल पुनिया समेत कई दिग्गज नेता शामिल….देखिये पूरी सूची

निकाय चुनाव के लिए बिगुल बजाते ही कांग्रेस पूरी तरह से इलेक्शन मुड में नजर आ रही है, आज कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है, मंत्री शिव कुमार डहरिया, टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर समेत समिति में कुल 21 सदस्य शामिल रहेंगे | इस समिति में विधायक महापौर और नगर पालिका के अध्यक्षों को भी स्थान दिया गया है |

घोषणा पत्र समिति में मंत्री शिव डहरिया, मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक शिशुपाल सोरी, पीसीसी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सुभाष शर्मा, महापौर प्रमोद दुबे, महापौर देवेंद्र यादव, महापौर अजय तिर्की, महापौर जतिन जयसवाल, शैलेश नितिन त्रिवेदी, किरणमयी नायक, फुलोदेवी नेताम, सुशील आनंद शुक्ला, रविंद्र सिंह, विक्रम पटेल, विकास चोपड़ा, स्वप्नील उपाध्याय, अजीत लकड़ा, आशा सूर्यवंशी और राजकुमारी सिन्हा शामिल किए गए | मंत्री शिव कुमार डहरिया चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक होंगे | घोषणापत्र को लेकर भी बैठकों में चर्चा की गई है, राज्य सरकार के कामकाज को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी |

इसी तरह से कांग्रेस ने चुनाव अभियान समिति की भी घोषणा की है, इसमें भी कई डिजाज नेताओं, विधायकों को शामिल किया गया है |

Back to top button
close