देश - विदेश

ब्रेकिंग : राज्य पुरस्कारों के लिए नामों की हुई घोषणा, माधवराव सप्रे सम्मान रवीश कुमार तो चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता सम्मान ज्ञानेंद्र तिवारी को….

राज्योत्सव पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कार की घोषणा मंत्री अमरजीत भगत ने की. इस वर्ष छत्तीसगढ़ के शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, कृषि, कला, संस्कृति, सहकारिता, पत्रकारिता, उच्च शिक्षा और श्रम आदि क्षेत्रों में उन्नयन, विकास तथा रचनात्मक कार्य के लिए 23 व्यक्ति/संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया जा रहा है | इसकी सूची इस प्रकार से है |
यति यतनलाल सम्मान – विद्दासागर गोविंदी देवी चेरिटेबल ट्रस्ट साकरा गांव, धमतरी
गुण्डाधूर – दिपेश कुमार सिन्हा, रायपुर

मिनीमाता सम्मान – रुखमणी चतुर्वेदी, भिलाई
गुरु घासीदास – गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर
पं.सुंदरलाल शर्मा सम्मान – सैय्यद अय्यूब अली मीर, रायपुर
चक्रधर सम्मान – मिर्जा मसूद रायपुर
दाऊ मंदराजी सम्मान –  कुलेश्वर ताम्रकर, दुर्ग
डॉ.खूबचंद बघेल सम्मान – खीरसागर पटेल, सारंगढ़
चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरुस्कार – प्रिंट मीडिया-रोमशंकर यादव
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरुस्कार- इलेक्ट्रानिक मीडिया-ज्ञानेंद्र तिवारी
ठाकुर प्यारे लाल सिंह- नितिन पोटाई, अध्यक्ष जिला लघु वनोपज सहाकरी संघ कांकेर
हाजी हसन अली सम्मान – नासिर अली नासिल, बैजनाथपारा, रायपुर
महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान – गिरिवर सिंह, बिलासपुर
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरुस्कार – अंग्रेजी प्रिंट मीडिया-रश्मि मिश्रा
दानवीर भामाशाह – सीताराम अग्रवाल, रायपुर
धन्वन्तरी – आर.एन.त्रिपाठी रायपुर
महाराज अग्रेसन सम्मान – रामजी लाल अग्रवाल, रायपुर
बिलासबाई केवटिन – सुदीप दास माना कैंप,रायपुर
संस्कृत भाषा सम्मान – कामता प्रसाद त्रिपाठी पीयूष, खैरागढ़
माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान 2018 – पत्रकारिता- रवीश कुमार
लखनलाल मिश्र – मनीष सिंह परिहार, निरीक्षक थाना दल्लीराजहरा
महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव – एन.टी.पी.सी.लारा, रायगढ़ प्रशांत शेखर शर्मा, भिलाई

Back to top button
close