राजनीति

कशमकश में छत्तीसगढ़ कांग्रेस, निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर मंथन का दौर जारी….इन 23 नामों पर दांव खेल सकती है कांग्रेस

नगरीय निकाय चुनाव से पहले भूपेश सरकार कई गुट में बंट चुकी कांग्रेस पार्टी को एक पटरी में लाने की तैयारी में हैं | छत्तीसगढ़ कांग्रेस जल्द ही निगम-मंडलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर सकती है, पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने निगम मंडल में अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर एक सूची भी तैयार कर ली है, जिनमें कांग्रेस ने पांचो संभाग के 23 नेताओं का नाम शामिल किया है, अब तक संभावित बताये जाने वाले सूची पर भूपेश सरकार कभी भी मुहर लगाकर मंडल अध्यक्षों के नाम की औपचारिक घोषणा कर सकती है |

निगम-मंडल के अध्यक्षों की पहली संभावित सूची :

डॉ किरणमयी नायक – अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
शैलेष नितिन त्रिवेदी – अध्यक्ष, गृह निर्माण मंडल
अटल श्रीवास्तव – अध्यक्ष, सीएसआईडीसी
रामगोपाल अग्रवाल – अध्यक्ष, खनिज विकास निगम
दीपक दुबे (रायपुर)- अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
विभा साहू – अध्यक्ष, समाज कल्याण बोर्ड
कविता साहू – अध्यक्ष, निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम
अजय अग्रवाल – अध्यक्ष, वन विकास निगम
जतीन जायसवाल – उपाध्यक्ष, वन विकास निगम
अमरजीत छाबड़ा – उपाध्यक्ष, वन विकास निगम
मलकीत सिंह गेंदू – अध्यक्ष, पर्यटन मंडल
एजाज ढ़ेबर – उपाध्यक्ष, पर्यटन मंडल
जितेंद्र मुदलियार – उपाध्यक्ष, पर्यटन मंडल
फूलोदेवी नेताम – अध्यक्ष, महिला आयोग
पंकज शर्मा – अध्यक्ष, मंडी बोर्ड
भवानी शंकर शुक्ल – अध्यक्ष, युवा आयोग
सुरेंद्र शर्मा – अध्यक्ष, बीज निगम
आरपी सिंह – अध्यक्ष, पाठ्य पुस्तक निगम
विकास तिवारी – अध्यक्ष, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल
सफी अहमद – अध्यक्ष, ऊर्दू अकादमी
नरेश डाकलिया – अध्यक्ष, मार्कफेड
महेंद्र छाबड़ा – अध्यक्ष, राज्य भंडार गृह निगम
हर्षद मेहता – अध्यक्ष, वेबरेज कॉर्पोरेशन

बता दें कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने निगम मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि पार्टी से जमीनी स्तर पर जुड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, जो पार्टी के सालों से सेवा कर रहे है, उन्हें अध्यक्ष विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी |

Back to top button
close