देश - विदेश

छत्तीसगढ़ में BJP कितने बड़े मार्जिन से जीत रही है 10 सीटें…रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग समेत कई सीटों पर 1 लाख से अधिक मतों से BJP प्रत्याशी आगे

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव रूझान बता रहे हैं कि बीजेपी सभी सीटों पर बड़े मार्जिन के साथ जीत दर्ज कर रही है, ये सीटें हैं बस्टर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चाम्पा, राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल्स में भी ये बात रहे थे कि भाजपा 11 में से कम से कम 6-7 सीटें जीतेगी. मगर यहां 3 बजे तक के रुझानों में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में 10 सीटों पर बीजेपी जीतती दिख रही है. इन 11 सीटों में सबसे तगड़े मार्जिन से आगे चल रहे हैं दुर्ग से विजय बघेल पहले नंबर पर. दूसरे नंबर पर रेणुका सिंह., तीसरे नंबर पर अरुण साव है, मार्जिन है एक लाख से ज्यादा वोटों का है |

•    बस्तर लोकसभा : कांग्रेस के दीपक बैज को 37468 वोटों की बढ़त।

    •    बिलासपुर लोकसभा : भाजपा के अरुण साव को 112159
वोटों से आगे

    •    दुर्ग लोकसभा : भाजपा के विजय बघेल 250755 वोटों से आगे

    •    जांजगीर लोकसभा : भाजपा के गुहाराम अजगले 62508 वोट से आगे।

    •    कांकेर लोकसभा : भाजपा के मोहन मंडावी 11989 वोटों से आगे

    •    कोरबा लोकसभा : कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 3146 वोटों से आगे।

    •    महासमुंद लोकसभा : भाजपा के चुन्नी लाल साहू 45763 वोटों से आगे। 

    •    रायगढ़ लोकसभा : भाजपा की गोमती साय 65309 वोटों से आगे।

    •    रायपुर लोकसभा : भाजपा के सुनील सोनी 228176 वोटों से आगे।

    •    राजनांदगांव लोकसभा : भाजपा के संतोष पांडेय 101408 वोटों से आगे।

    •    सरगुजा लोकसभा : भाजपा की रेणुका सिंह 133511 वोट से आगे।

Back to top button
close