न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

ब्रेकिंग : अब बिलासपुर में भी स्कूल का समय बदला, बढ़ती ठण्ड के चलते कलेक्टर का आदेश…..इससे पहले इन तीन जिलों की स्कूल टाइमिंग हो चुकी है चेंज

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर की वजह से तीन दिन की छुट्टी के बाद स्कूल तो फिर से खुल गये हैं, लेकिन अब स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब तक प्रदेश के चार जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया जा चुका है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव के बाद अब बिलासपुर जिले में भी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव हुआ है।

Advertisement

इस सम्बन्ध में बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है, आदेश में शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं की स्कूल टाईमिंग में बदलाव किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में सुबह की पाली 8 बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली की कक्षाएं 12.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी। एक पाली वाली कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम के 4.30 बजेे तक चलेगी।

इन कर्मचारियों के लिए डबल खुशखबरी! 18 महीने बाद होगा सैलरी में इजाफा...DA के बाद अब TA को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए डिटेल्स
READ
Advertisement
Back to top button