ताज़ातरीनन्यूज़

हार के बाद मुश्किल में कांग्रेस, पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी….राज बब्बर, कमलनाथ, सुनील जाखड़ समेत इन 13 नेताओं ने भेजा अपना इस्तीफा

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, एक के बाद एक प्रदेश प्रभारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर रहे है | सूत्रों की माने तो अब तक अलग-अलग राज्यों के 13 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास भेज दिया है। वही राहुल गांधी के भी इस्तीफा देने की अटकले लगाई जा रही है | असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज चुके हैं।

Advertisement

आज सोमवार को ही पार्टी के कई राज्यों के अध्यक्षों ने अपना इस्तीफा भेजा है, जिसमें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड के प्रभारी अजय कुमार और असम के रिपुन बोरा ने भी अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है |

वही महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव नतीजों के अगले ही दिन इस्तीफा देने की बात कही थी। इससे पहले राज बब्बर और कमलनाथ ने भी नैतिक जिम्मेदारी कहते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों से भी पार्टी के विभिन्न पदों से कांग्रेस नेताओं ने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण इस्तीफे दिए हैं। यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ अशोक चव्हाण भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।

देखिये वीडियो : इतनी बारिश की ट्रैक पर आ गई 'बाढ़', फंसी हीराकुंड एक्सप्रेस, खतरे में पड़ीं हजारों जानें
READ

दिल्ली की पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने इस्तीफे की पेशकश की है। महाराष्ट्र में पार्टी अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव नतीजों (23 मई) के अगले ही दिन इस्तीफा देने की बात कही थी।

बता दें कि कांग्रेस ने देश भर में 421 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 52 उम्मीदवार 18 प्रदेशों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से जीत कर संसद तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं. कांग्रेस ने सबसे ज्यादा केरल में 15 सीटें जीती हैं. इसके बाद पंजाब और तमिलनाडु में आठ-आठ सीटें जीती हैं. 17 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में वह खाता भी नहीं खोल पाई |

प्रियंका और सोनिया के साथ भी राहुल की हुई चर्चा
सूत्रों का कहना है कि इस्तीफा देने की बात पर राहुल गांधी से मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने भी मुलाकात की। दोनों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की भावी रणनीति को लेकर चर्चा की है। कांग्रेस में आनेवाले दिनों में बड़े संगठनात्मक बदलाव और पार्टी नेतृत्व को लेकर बड़े बदलाव हो सकते हैं।

Advertisement
Back to top button