न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

स्टार अलंकरण एवं सम्मान समारोह : वन विभाग ने कर्मचारियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित….जितेंद्र को मिले 3 गोल्ड मैडल, ये कर्मचारी भी हुए सम्मानित….देखिये पूरी सूची

Advertisement
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर वन विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने आज स्टार अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया | कार्यक्रम में 54 पदोन्नत प्राप्त कर्मचारियों को स्टार अलंकरण से सम्मानित किया गया, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मैडल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम सकरी स्थित वन चेतना केंद्र बिलासपुर में आयोजित किया गया था |

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक आईएफएस नवीद शुजाउद्दीन, डायरेक्टर एटीआर एस जगदीशन, डीएफओ कुमार निशांत, डीएफओ जीतेन्द्र उपाध्याय, डीएफओ संजय त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वन अधिकारी/कर्मचारी संघ सतीश मिश्रा, प्रांताध्यक्ष वन मंडल कर्मचारी संघ मूलचंद शर्मा उपस्थ्ति रहे | अथितियों ने वन विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को एवं 54 पदोन्नत प्राप्त कर्मचारियों को स्टार अलंकरण से अलंकृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कुल 53 कर्मचारियों को वन विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरुस्कृत किया गया, इसी तरह से 54 पदोन्नत प्राप्त कर्मचारियों को स्टार अलंकरण से अलंकृत किया गया |

जितेंद्र तीन गोल्ड मैडल से सम्मानित
सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जितेंद्र साहू को वन अपराध नियंत्रण, वन जीव रेस्क्यू व् वानकी कार्य सफल वृक्षारोपण के लिए तीन गोल्ड मैडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया | जितेंद्र ने कहा कि विभाग का इस तरफ से समान्नित करके प्रोत्साहन करना हम सबको बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देती है, इस तरह से सम्मानित होने के बाद कर्मचारी दुगुने लगन से कार्य करता है, वन विभाग का यह सम्मान समारोह निश्चित ही हम सबको बेहतर परिणाम देने की प्रेरणा दी है | मै विभाग के लिए हमेशा समर्पित हूँ और बेहतर कार्य करने का प्रयास करते रहूँगा | इस सम्मान के लिए मैं विभाग का आभारी हूँ |

कर्मचारी हड़ताल पर CM भूपेश की दो टूक : कहा- हड़ताल करना इनकी इच्छा, नहीं चलेगी सौदेबाजी इतना करने के बाद भी हड़ताल कर रहे हैं तो उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी
READ

ये कर्मचारी हुए सम्मानित

Advertisement
Back to top button